Thursday, May 8, 2014

इक कहानी कुछ सुनी सी

एक मगरुर राजा था बड़ा ही शौकीन . उसने एक बार एक नामी दर्जी को बुलाया और कहा ऐसी पोशाक बनाओ जो कोई भी ना पहने मिले और एकदम अलग हो वरना तुम्हारा सिर कलम कर दूंगा.
दर्जी काफी सोचने के बाद बोला कल तक का वक्त दो बना दूंगा.
अगले दिन दर्जी आया और राजा को बोला ये लो हुजूर एसी पोशाक जो हवा से बनी है, इस हवाई पोशाक को पहने. ऐसा कहकर राजा के नंगे शरीर पर हाथ फेरा और कहा अब पोशाक जच रही है हुजूर.
राजा पुरी नगरी नंगा ही घुमा ओर सब तारीफ किए जा रहे. किसी की हिम्मत नही हुई की उसे बता दें कि कितनी जलालत भरा वाकया है ये .
तभी एक बच्चा आया और जोर जोर से हंसते हुए बोला राजा नंगा घुम रहा है.
बस राजा को रास नही आया ओर कहर ढा दिया बच्चे पर.
आज भ्रष्टाचार रूपी राजा हमारे सामने नंगा घुम रहा है और एक बच्चे ने हकीकत का अहसास करवाया तो ...कहर शुरू................


"बच्चा" राहुल बाबा को बिलकुल भी न समझे ..............
ये  तो आम आदमी है .........

No comments:

Post a Comment